द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह पुलिस बड़ी सफलता मिली है। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चण्डोली डैम स्थित रहटखर गांव के पास छापेमारी कर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ युवक साइबर ठगी की गतिविधियों में संलिप्त हैं और आसपास के लोगों से ठगी कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रविद्र भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से दो साइबर अपराधी दो भाइ शंकर कुमार और धनुष्यधारी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक वोटर कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरिडीह पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
