logo

गिरडीह : विश्व पर्यावरण सप्ताह पर ग्रामीणों ने पौधों को बांधा रक्षा सूत्र, लिया संरक्षण का संकल्प

WhatsApp_Image_2026-06-04_at_3_34_34_PM.jpeg

गिरिडीह
विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार बिरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गराइडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी ने किया। इस कार्यक्रम में कल्याणपुर, गराइडीह, प्रतापपुर एवं चितनखारी समेत आसपास के गांवों के महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों एवं पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। साथ ही, पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों को किया जागरूक
वन विभाग की ओर से वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी अन्नु सोरेन, संजयकांत यादव, बिरेंद्र कुमार, सुश्री सुरुचि कुमारी एवं शिवनारायण महतो उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, वन संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जयदेव यादव, अब्दुल गनी, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। वन विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
 

Tags - Giridih News Environment Protection Tree Plantation Forest Department World Environment Week