logo

लालू जी के सामने गिरिराज सिंह का राजनीतिक हैसियत शून्य: कैलाश यादव

kailash_yadav4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा झारखंड को "बालू का ढेर", राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को "मुंगेरीलाल" और महागठबंधन को "जमाई टोला" कहे जाने पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह देश के सबसे असफल मंत्री हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज बीजेपी कम और आरएसएस की विचारधारा के प्रचारक ज्यादा हैं।
कैलाश यादव ने कहा, "गिरिराज सिंह जैसे नेताओं की लालू जी के सामने कोई हैसियत नहीं है। वे राजनीतिक तड़ीपार नेता के रूप में जाने जाते हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कृष्ण वंशज हैं, और उनका परिवार एक चट्टान की तरह मजबूत है। उनकी एकता और विचारधारा भारतीय राजनीति में एक मिसाल है। बीजेपी और आरएसएस वर्षों से लालू जी का मुकाबला करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आज तक सफल नहीं हो पाए हैं।" 
कैलाश यादव ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह ने मंत्री रहते हुए  बिहार और झारखंड में एक भी कपड़ा उद्योग की स्थापना नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि गिरिराज वर्तमान परिस्थितियों में "मानसिक रोग से ग्रस्त" हैं।

कैलाश यादव ने 'जमाई टोला' टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा, "गिरिराज सिंह को ज्ञात होना चाहिए कि जमाई आयोग और जमाई टोला का गठन बिहार में हुआ है, जिसका मुखिया अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जीतन राम मांझी, लोजपा/रामविलास और अशोक चौधरी के दामाद सभी इस आयोग में शामिल किए गए हैं। ऐसे में झारखंड को लेकर उनकी टिप्पणी बेमानी और आधारहीन है।"


 

Tags - latest news jharkhand Politics Jharkhand News jharkhand latest news jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand updates latest jharkhand news jharkhand updates jharkhand updates in hindi