logo

अबीर खेलने गई लड़की घर नहीं लौटी, खेत में मिला शव, सहेली के घर दुपट्टा

bhidi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
महगामा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान ईसीएल कर्मी की पुत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बीते शाम को अपनी सहेली के घर अबीर खेलने गयी थी।  जिसके बाद घर नहीं लौटी। देर शाम तक घरवाले इंतजार करते रहे पर वो घर नहीं आई जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। परिजन रातभर लड़की को ढूंढते रहे लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इधर आज सुबह लड़की का शव एक खेत में मिला।


सहेली के घर पर बरामद हुआ दुपट्टा 
घरवालों का कहना है कि लड़की का दुपट्टा उसकी उसी सहेली के घर में मिला है, जिसके घर वह अबीर खेलने गई थी। शव मिलने की सूचना के बाद एसडीपीओ महगामा शिव शंकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने शव का मुआयना किया और तफ्तीश में जुट गए। उन्होंने बताया कि शव देखकर ऐसा लग रहा है कि नाबालिग की पहले निर्मम  हत्या की गई । उसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आसपास के लोग घटना को लेकर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT