logo

बॉयफ्रेंड को तलाशते हुए रांची से गोड्डा चली गई प्रेमिका, घर के बाहर दिया धरना

nagar2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
अपने प्रेमी की तलाश में एक युवती रांची से गोड्डा चली गई है। प्रेमी को यह बात पता चल गई थी कि उसकी प्रेमिका आने वाली है इस कारण से बॉयफ्रेंड और उसका पूरा परिवार घर से फरार है। युवती ने बॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरना दे दिया है। फिलहाल लड़की की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा है। लड़की हताश होकर नगर थाना पहुंच गई और उसने न्याय की गुहार पुलिस के सामने लगाई है। 


सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती 
लड़की ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसका परिचय गोड्डा के रहने वाले युवक से हुआ। दोनों की फोन से बातचीत होने लगी। इसके बाद युवक गोड्डा से रांची आया। रांची में दोनों लिव-इन में रहने लगे। एक साल तक दोनों साथ रहे। इसके बाद लड़का गोड्डा चला गया। साथ ही लड़की को फोन करना भी बंद कर दिया। लड़की के कॉल को इगनोर करने लगा। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी को ढूंढते हुए गोड्डा पहुंच गई। लड़के का नाम रंजीत कुमार साह है। 


लड़की गर्भवती भी हो गई थी
लड़की ने पुलिस को बताया है कि जब दोनों लिव-इन में रह रहे थे तब वह गर्भवती भी हो गई थी। जिसके बाद उसने अबॉर्शन करवाया था। लड़की ने कहा कि युवक उसका एटीएम के साथ ही जेवर और पैसे लेकर भी भागा है। लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। लड़के के माता-पिता  पूरी कहानी पता है। लड़की अपने प्रेमी का साथ रहना चाहती है। नहीं तो उसने कार्रवाई की मांग की है।