logo

गोड्डा और जमशेदपुर लोकसभा सीट की हो सकती है अदला बदली, जमशेदपुर को मिल सकता है हाथ का साथ

रससमदलु.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
इंडिया गठबंधन ने झारखंड में अब तक सारे सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 14  लोकसभा सीट में इस बार की हॉट सीट बनी हुई है गोड्डा लोकसभा सीट। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि गोड्डा सीट से इस बार किस उम्मीदवार को उतारा जाएगा। जानकारी मिल रही है गोड्डा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा की झोली में जा सकती है। सूत्रों से यह भी खबर मिल रही है कि भाजपा के पूर्व मंत्री राज पालिवार झामुमो का दामन थामने वाले हैं। महागठबंधन की ओर से वह जेएमएम प्रत्याशी होंगे। हालांकि राज पालिवार ने द फॉलोअप से बातचीत के दौरान कहा है कि उनको ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। वह आज भी भाजपा में हैं। 


ये बन रहा है समीकरण 
जमशेदपुर और गोड्डा लोकसभा सीट के अदला बदली से दोनों सीटो पर टशन देखने को मिलेगा। अगर राज पलिवार महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरते है तो बीजेपी प्रत्याशी सांसद निशिकांत दुबे के बीच सीधी और कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। गोड्डा लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करें तो जरमुंडी विधानसभा से बादल पत्रलेख, मधुपुर से हफीजुल हसन अंसारी, पोडैयाहाट से प्रदीप यादव और महगामा से दीपिका पांडे का पूरा समर्थन मिलेगा। सूत्रों के हवाले से ख़बर है की गोड्डा सीट पर जीत दिलाने करने के लिए सभी वर्तमान विधायक और मंत्री को पार्टी आलाकमान से विशेष निर्देश मिला है। उन्हें आपसी गिले शिकवे मिटा कर सिर्फ जीत दर्ज कराने पर बल देने का निर्देश दिया है। 


जमशेदपुर सीट कांग्रेस की झोली में गई
वहीं जमशेदपुर सीट कांग्रेस की झोली में चली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के  मुताबिक जमशेदपुर में दो लोगों के नाम की चर्चा है। एक तो डॉक्टर अजय कुमार और दूसरे झारखंड के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता। यह महज चर्चा है इसे लेकर अभी तक किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वैसे बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि जो भी इस बार प्रभारी होंगे वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। डॉ अजय इस वक्त तीन राज्यों के कांग्रेस प्रभारी हैं ऐसे में यह कहा जा सकता है कि डॉ अजय का पत्ता कट सकता है। 

Tags - jharkhand news jharkhand ki khabar godda seat godda loksabha jamshedpur loksabha seat