logo

गोड्डा सांसद बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

nishikant125.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्थित गोड्डा जिले के सांसद निशिकांत दुबे पत्नी अनुकांत दुबे के साथ बूथ पर अपना मत डाले। राज्य में नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराने को लेकर कई सवाल भी खड़े किये हैं। उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए इसे राज्य को विकास की दौड़ में पीछे ले जाने वाला कदम बताया है। हालांकि, वो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

बताया जा रहा है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करने के दौरान सीएम हेमंत सोरेन के फैसले की तुलना लालू प्रसाद यादव से करते हुए कहा कि जिस तरह लालू के शासनकाल में “लालटेन युग” ने बिहार को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, उसी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैलेट पेपर से चुनाव कराकर झारखंड को डिजिटल युग में पीछे ले जा रहे हैं।

गोड्डा सांसद ने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी है। वहीं, गोड्डा सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ”उन्हें लगता है कि बैलेट पेपर से कांग्रेस और झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो जाएगी तो यह उनका भ्रम है। यह चीज जल्द टूट जाएगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के इस नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय है।

Tags - Nishikant Dubey Statement Godda MP Voting News Jharkhand Municipal Election 2026 Hemant Soren Government Criticism Ballot Paper Voting Controversy BJP Supported Candidates Claim Anukant Dubey Voting Rahul Gandhi Remark Congress JMM Alliance Debate