logo

गोड्डा पुलिस को मिली कामयाबी- 24 घंटे में नाबालिग से रेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया 

arrest34.jpg

रांची 
गोड्डा में नाबालिग से रेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में कल बोआरीजोर थाना में पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के संबंध में लिखित सूचना दी थी। सूचना के उपरान्त त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी और पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने फोरेंसिक साक्ष्य संकलन करते हुए सामुहिक बलात्कार में शामिल तीनों अभियुक्तों को छापामारी कर 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल दिया। 


 गिरफ्तार अभियुक्तों का नामः

1. राकेश टुडू उम्र करीब 20 वर्ष, पिता साहेब टुडू उर्फ दुर्गा टुडू

2. उमेश टुडू, उम्र करीब 20 वर्ष पिता स्व० ताला कोडा टुडू

3. जोहन बेसरा उम्र करीब 30 वर्ष, पिता लियुस बेसरा

छापामारी दल में  पुनि बिरेन्द्र पासवान, बोआरीजोर प्रभाग, पुनि उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग, पुअनि विजय कुमार कर्कटा, थाना प्रभारी, बोआरीजोर थाना, पुअनि आनंद कुमार साहा, ललमटिया थाना, पुअनि अंकित कुमार झा, महागामा थाना, मपुअनि रोमा कुमारी, महागामा थाना आदि शामिल थे। 


 

Tags - Godda police raping minor hours Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News

Trending Now