logo

गोड्डा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का सदस्य भागलपुर से गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

hgfivblhsethgel.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्‌डा जिला पुलिस को मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि इन वारदातों में संलिप्त मुख्य आरोपी दीपक कुमार (निवासी भागलपुर, बिहार) अपने घर पर है और उसके पास चोरी की गई मोटरसाईकिलें मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर, पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।
गठित छापामारी दल ने भागलपुर स्थित आरोपी दीपक कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू की। गहन पूछताछ में अभियुक्त दीपक कुमार ने स्वीकार किया कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर एक अंतर्राज्यीय गिरोह चलाता है। यह गिरोह झारखंड राज्य के गोड्‌डा और साहेबगंज जिले के विभिन्न हटिया बाजारों को निशाना बनाता था और मोटरसाईकिल चोरी करता था। चोरी की गई इन गाड़ियों को बिहार राज्य के भागलपुर जिला के दियारा क्षेत्र के आस-पास ले जाकर बेचा जाता था।
दीपक कुमार द्वारा दी गई जानकारी और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने विभिन्न मामलों में चोरी की गई कुल सात (7) मोटरसाईकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद की गई गाड़ियों में हीरो डीलक्स, हीरो ग्लैमर, हीरो स्पेलण्डर प्लस, और टी०भी०एस० अपाची RTR 160 मॉडल की मोटरसाईकिलें शामिल हैं, जिनके इंजन और चेचिस नंबर भी पुलिस ने जब्त किए हैं। व्यापक खुलासे और बरामदगी के बाद अभियुक्त दीपक कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी को गोड्‌डा पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हो रही मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद है।



 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Godda News Godda News Updates Latest Godda News Godda News in hindi latest Godda news Godda News updates latest Godda updates