logo

गोड्‌डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 बोतल विदेशी शराब जब्त, 2 बिहार निवासी तस्कर गिरफ्तार

jhbjkebgld.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्‌डा पुलिस ने 23 नवंबर की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोड्‌डा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर कुछ लोग बिहार जाने की तैयारी में हैं। इस सूचना के आधार पर, कुशहा ग्राम के पोखर के समीप वाहनों की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति बोरे में सामान लादकर आते दिखे, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दौड़कर पकड़ लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ध्रुव सिंह और दिलखुश यादव (दोनों भागलपुर निवासी) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने अवैध शराब तस्करी की बात स्वीकार की और कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से विभिन्न ब्रांडों की कुल 59 बोतलें अवैध विदेशी शराब, जिसमें हंटर बियर, रॉयल स्टैग, ओल्ड मोंक और मैजिक मोमेंट्स शामिल हैं, तथा तस्करी में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR 10AU7307) को जब्त किया। आरोपियों को थाना लाकर हनवारा थाना कांड संख्या 55/2025 के तहत धारा 274/275 BNS एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Godda News Godda News Updates Latest Godda News Godda News in hindi latest Godda news Godda News updates latest Godda updates