logo

गोड्डा पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड-बिहार में सक्रिय टोटो चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

gjumkry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड और बिहार में टोटो चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026, शनिवार को ललमटिया थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी ईसा अंसारी रोज की तरह दिनभर टोटो चलाकर रात में अपने घर के दरवाजे पर टोटो खड़ा करके सो गए थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि उनका Bajaj Maxima Z टोटो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH17AE-4996) गायब था। इसके बाद उन्होंने पास के ललमटिया थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि एक गिरोह टोटो चोरी करके उसे अन्य जिलों और राज्यों में बेचता है। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने टोटो चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके कब्जे से चोरी का टोटो भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क झारखंड और बिहार में सक्रिय था और वे मौका मिलने पर घरों के बाहर खड़े टोटो को निशाना बनाते थे। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

 

Tags - Godda Toto Theft Jharkhand Toto Robbery Bajaj Maxima Z stolen Godda Police Arrest Toto theft gang arrested in Jharkhand Godda busdiha village auto-rickshaw stolen Godda crime news Police crackdown on theft gangs Godda police operation Auto-ricksh