logo

गोड्डा में कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची, पुलिस की टीम जांच में जुटी

गोड्डा में कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची, पुलिस की टीम जांच में जुटी

द फॉलोअप डेस्क

गोड्डा के सरकंडा दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार अहले सुबह कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि संभवतः रात के अंधेरे में किसी ने नवजात बच्ची को वहां छोड़ दिया था। सुबह स्थानीय लोगों की नजर कचरे के ढेर में पड़ी बच्ची पर गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी संबंधित लोगों को दी गई।

बच्ची चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले किया गया 

नवजात बच्ची मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची की देखरेख संबंधित संस्था द्वारा की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

पुलिस प्रशासन कर रही है मामले की जांच 

वहीं, नवजात बच्ची को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को वहां कब और किसने छोड़ा। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।