logo

Godda : झामुमो ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, हेमंत सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप

godda.jpg

गोड्डा: 

सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की गोड्डा इकाई ने जिला मुख्यालय से शहीद स्तंभ तक पैदल मार्च किया। कारगिल चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संवैधानिक तथा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। गैर-बीजेपी शासित राज्यों में सरकारों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। येन-केन-प्रकारेण राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। 

बीजेपी मुख्यमंत्री के बारे में अनर्गल बयानबाजी बंद करे
जिला झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार और झारखंड बीजेपी के नेता लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने गोड्डा को लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे को भी आड़े-हाथों लिया। कहा कि सांसद को अनर्गल बयानबाजी बंद करनी चाहिए। 

दुमका सांसद के निजी जिंदगी पर की अनर्गल टिप्पणी
राजेश मंडल ने कहा कि गोड्डा सांसद दुमका विधायक बसंत सोरेन की पारिवारिक और निजी जिंदगी के बारे में भी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। किसी महिला का जिक्र किया है। ये अपमान है। क्या सांसद अपनी निजी जिंदगी के बारे में ऐसे ही सार्वजनिक बयानबाजी करेंगे।

राजेश मंडल ने कहा कि क्या गोड्डा सांसद बताएंगे कि ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता विजय मिश्रा से इनका क्या संबंध है। राजेश मंडल ने इस दौरान सृजन घोटाला को लेकर भी गोड्डा सांसद पर निशाना साधा।