logo

प्राइवेट पार्ट कुचला, गले में रस्सी लगाकर कर दी हत्या; मुखबिर का आरोप लगाकर मर्डर

सहकपवगी.jpg

चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया क्षेत्र में बीती रात चार अज्ञात हथियार बंद लोगों ने रमेश चंपिया उर्फ चमरा की पीट पीटकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात कुछ लोग रमेश चंपिया उर्फ चमरा के घर आए और उसे बुलाकर ले जाते हैं। उसकी पत्नी भी उन सबके पीछे गई। लेकिन अपराधियों ने उसकी पत्नी से कहा कि इसको ले जा रहे हैं, कल भेज दिया जायेगा। जिसके बाद घर से 500 मीटर की दूरी में उसको मारते पीटते ले गए। लाठी डंडे से भी पीटा। फिर गले में रस्सी लगाकर उसकी हत्या कर दी । 


प्राइवेट पार्ट कुचला
साथ ही रमेश चंपिया के प्राईवेट पार्ट को भी बुरी तरह कुचल दिया है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में एक डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है। लेकिन अभी तक कोई अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं हथियार बंद आरोपियों ने घटना स्थल पर मृतक रमेश की मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया ओर फोन अपने साथ ले गये। 


मुंशी का काम करता था
बताया जा रहा है कि रमेश चाम्पिया को मुखबिर का आरोपा लगाकर हत्या की गई है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस को घटनास्थल पहुंचने में देर हुई। रमेश चाम्पिया पूर्व में भी नक्सली रह चुका है। वह जेल से रिहा होकर बाहर आया था। अभी वह मुंशी का काम करता था। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Tags - Goilkera murder Jharkhand news Naxal violence crime news Dugunia village incident police investigation brutal killing