logo

गिरिडीह : 15 हजार के लिए गोलगप्पा विक्रेता की पिटाई, अस्पताल में दम तोड़ा 

golgappa.jpg

गिरिडीहः 
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र (Muffasil police station area) के बंदरकुप्पी में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम बासुदेव साव था जिनकी उम्र 55 साल बताई जा रही है। बासुदेव साव ठेले में गोलगप्पा बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि बासुदेव साव को चार लोगों ने इस कदर मिलकर पीटा की उनकी जान चली गई। हत्या का आरोप अजीत पांडेय, प्रभाकर पांडेय दोनों के पिता बिष्णु पांडेय, डिलो साव पर लगा है। यह पिटाई बकाया पैसे को लेकर की गई है। 

 


क्या है मामला 
मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि लॉकडाउन में घर बनाने के लिए मेरे बेटे सुजीत साव ने 50 हजार रुपया कर्ज लिया था। इसका ब्याज भी एकदम समय पर हम दे दिया करते थे। कुछ ही समय में 35 हजार रुपया वापस कर दिया। अब 15 हजार बकाया रह गया था। इस बकाये के लिए कर्जदार अक्सर परेशान किया करता था। गुरुवार की शाम मेरे पति गोलगप्पा बेचकर आ रहे थे तभी चारों ने उन्हें घेर लिया और पैसे मांगने लगा। बासुदेव ने कहा कि मेरे बेटे को आने दीजिये धीरे धीरे पैसा वापस कर देंगे। इस बीच अजीत ने हमला कर दिया, जिससे बासुदेव गिर गये। उनकी हालत बिगड़ती चली गई। बाद में सदर अस्पताल लाया गया, यहां बासुदेव की मृत्यू हो गयी।