logo

सीएम हेमंत सोरेन से अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने की मुलाकात, मुद्दों और समस्याओं से कराया अवगत

cm0book11.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सामाजिक विकास और अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित अपनी चिंताओं को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग, तबके और समुदाय के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों के यथोचित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई।


 

Tags - Jharkhand Government Minority Issues CM Meeting Community Development Policy Action