logo

झारखंड में फिर शुरू होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, हजारीबाग प्रशासन तैयार

dghkdyk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार की जनसरोकार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार एक बार फिर शुरू होने जा रही है। हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने द फॉलोअप न्यूज़ से विशेष बातचीत में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अब शासन-प्रशासन सीधे लोगों के घर–मुहल्लों तक पहुंचेगा।
उपायुक्त ने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जमीन का रसीद, म्यूटेशन, दाखिल–खारिज सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न पंचायतों और मोहल्लों में जाकर मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि के दौरान जिले के सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना और निपटाया जाएगा। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने हजारीबाग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचें और अपनी लंबित समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल लोगों की सुविधा और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates Hazaribagh News updates latest Hazaribagh News Hazaribagh News in hindi Latest Hazaribagh News Hazaribagh News Updates Hazaribagh mnews Updates Hazaribagh