logo

BREAKING NEWS : आंदोलनरत छात्रों से बातचीत में वंदना डाडेल की जगह रहेंगे अजय कुमार सिंह

hemant_soren24.jpg

रांची 
सरकार ने आंदोलनरत छात्रों से वार्ता के लिये चार मंत्रियों की कमिटी बनाई है। सूत्रों के अनुसार खबर है कि इस कमिटी में सुदीव्य कुमार सोनू , दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव रहेंगे। वहीं सरकार ने कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ्अजय कुमार सिंह को रखने का फैसला किया है। पहले गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना डाडेल को कमेटी में शामिल करने का सुझाव था। लेकिन छात्रों से बातचीत में प्रभावी भूमिका निभाने के उद्देश्य से तेज तर्रार व अनुभवी आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को शामिल करने का फैसला किया गया है। इधर सूत्रों के अनुसार कमेटी के गठन के लिए कोई नोटिफिकेशन किए जाने की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री के मौखिक आदेश पर ही कमेटी छात्रों से बातचीत करेगी।
 

Tags - Student Protest Jharkhand Government Ministerial Committee Talks Dialogue