logo

झारखंड : प्राइवेट स्कूल जैसी आधुनिक सुविधाएं सरकारी स्कूल के छात्रों को भी मिलेगी - सुदेश महतो 

WhatsApp_Image_2022-07-15_at_6_32_35_PM.jpeg

डेस्क: 
सिल्ली(Silli) के विधायक सुदेश महतो(Sudesh mahto) ने स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण(Smart class training) कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सरकारी विद्यालयों में प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात उन्होंने कही। अपने सम्बोधन के दौरान सुदेश महतो ने कहा कि हमारा मकसद सिल्ली को शिक्षा(Education) के क्षेत्र में अव्वल बनाने का है। आज इस विजन के साथ हम एक नई क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं। अब सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चे आईआईटियंस(IITians) से पढ़ेंगे। आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों की संस्था स्कूगलिंक  स्मार्ट क्लास का संचालन करेगी। इस योजना के प्रथम चरण में क्षेत्र के छः स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू किया जा रहा है। जिसमें प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सिल्ली, राजकीय +2 उच्च विद्यालय लांडुपडीह, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनाहातू , गर्ल्स हाई स्कूल पतराहातु, प्रोजेक्ट हाई स्कूल जोन्हा, हाई स्कूल सताकी, राहे मुख्य रूप से शामिल हैं।

दो साल पहले देखा सपना आज धरातल पर उतरा 
उन्होंने कहा कि आज का यह दिन मेरे लिए भावुक करने वाला और साथ ही साथ खुश कर देने वाला भी दिन था। दो साल पहले हमने एक सपना देखा था लेकिन कोविड के कारण वह सपना धरातल पर उतर नहीं पाया। कहा कि हमारा लक्ष्य बेहतर कल को आकार देने की है, जिसमें शिक्षकों को भूमिका अहम है। शहर के बच्चों की तुलना में अपने आप को खड़ा करना एक चुनौती है। इन चुनौतियों को स्वीकार कर हमें एक उदाहरण पेश करना है। तमाम बाधाओं के बावजूद आपने कामयाबी की नई कहानी लिखनी है। 

सिल्ली का शिक्षा मॉडल बने उदाहरण  
हमारी तैयारी है कि सिल्ली के शिक्षा मॉडल की गूंज पूरे देश में गूंजे। सिल्ली का उदाहरण पूरा देश दे। सीमित संसाधनों में बड़ी लड़ाई जीतने के मकसद के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। अबतक जो शिक्षा प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को मिल रही थी, उसे सरकारी स्कूल के बच्चों तक पहुंचाने की शुरुआत हो चुकी है।
कार्यक्रम में सिल्ली प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  एवं सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के 23 विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहें।