द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को जैन समाज के सर्वोच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन के तमिलनाडु भवन के चंद्रप्रभा मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर चंद्रप्रभा मंदिर में उनका भव्य स्वागत मंदिर प्रबंधन कमेटी के महामंत्री और पुजारी जयपाल जैन शास्त्री समेत चंद्रप्रभा जैन मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंगल कलश भेंट किया। कर्नाटक से आए जैन मुनि मुतुपति स्वामी और पुजारी जयभाल जैन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचार, पूजा अर्चना, हवन आदि धार्मिक कार्यक्रमों में पूजा अर्चना कराया। हवन में शामिल हुए और जैन मुनि संभव सागर जी समेत कई जैन मुनियों का आशीर्वाद भी राज्यपाल ने लिया। मौके पर गिरिडीह के डीसी अमन प्रियेश लकड़ा , एसपी अमित रेणु समेत जिला के कई अधिकारी मौजूद थे।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT