logo

जमशेदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने बड़ी वारदात की योजना बनाने वाले 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

sd5775e.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना की पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते 4 आपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन सभी आरोपियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। उक्त जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी।
सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया है कि उन्हें हथियार अमरनाथ गैंग के सौरभ सिन्हा ने रखने के लिए दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर स्थित प्रकाशनगर का रोहित लोह उर्फ गॉड बाबा, गोविंदपुर के घोड़ाबांधा का गौरव गोस्वामी, परसूडीह के हलूदबनी शिव मंदिर रोड का सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह और गोविंदपुर के जनता फ्लैट का हिमांशु कुमार शामिल है। वहीं पुलिस की छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी सनील चौधरी, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआइ चंद्रशेखर पिंगुआ, सर्वजीत कमार, एएसआई रविशंकर कुमार आदि शामिल थे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand News updates jharkhand News in Hindi Jamshedpur News updates Jamshedpur News in hindi latest Jamshedpur news Jamshedpur News Updates jharkhand updates Jamshedpur news in Hindi