logo

GD गोयनका स्कूल में केजी बच्चों का ग्रेजुएशन डे हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कुुु.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के प्राइमरी कक्षा में प्रवेश के उत्साह को उत्सव के रूप में मनाते हुए जी डी गोयनका स्कूल में आज केजी कक्षा के बच्चों का ग्रेजुएशन डे धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता ने माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुनील कुमार एवं हेडमिस्ट्रेस रूमा सेन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद प्राथमिक कक्षा की को-ऑर्डिनेटर सोनल गाबा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत एवं नृत्य के माध्यम से केजी के बच्चों का पहली कक्षा में स्वागत किया।


इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए बच्चों को नई कक्षा की जिम्मेदारियों से अवगत कराया, जिसे बच्चों ने उत्सुकता के साथ सुना और समझा। ग्रेजुएशन गाउन और प्रमाण पत्र ग्रहण करते समय बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वह पल रहा जब अभिभावकों ने स्वयं उपस्थित होकर अपने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें ग्रेजुएशन कैप व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास का संचार हुआ और वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए और अधिक प्रेरित नजर आए। इस दौरान प्रत्येक विद्यार्थी के गुणों का उल्लेख करते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का समापन द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन मदन सिंह एवं वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने सभी बच्चों और अभिभावकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।