logo

पाकुड़ : हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा, पहली बार महिला ढाकियों ने दी प्रस्तुति

aw4bn6w.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित डाकबंगला परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा हिरणपुर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस बार की कलश यात्रा खास रही, क्योंकि इसमें पहली बार महिला ढाकियों ने भाग लिया। पश्चिम बंगाल से आईं महिला ढाकियों की उपस्थिति ने कलश यात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया। ढाक की गूंज और भक्तिमय ध्वनि पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
यात्रा के बाद डाकबंगला परिसर स्थित पूजा पंडाल में विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई और मां दुर्गा की पहली पूजा संपन्न हुई। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाएगी। बता दें कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति वर्ष 2022 से हिरणपुर डाकबंगला परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने लायक है।



 

Tags - jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest jharkhand Updates jharkhand News pakur updates pakur News in Hindi latest pakur Updates latest pakur news pakur News Updates pakur Updates pakur news Updates latest pakur n