logo

तेजस्वी यादव का रांची दौरा कल, झारखंडी परंपरा के साथ कार्निवल हॉल में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

KAILASH001.jpg

रांची 
रांची में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 5 अप्रैल को उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के अनुसार, 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रांची के कार्निवल हॉल में तेजस्वी यादव का झारखंडी रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शहरभर में बैनर, पोस्टर और तोरणद्वार लगाए गए हैं, जिससे पूरे रांची में उत्सवी माहौल बन गया है।
बताया गया है कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से देर रात रांची पहुंचेंगे। उनके साथ रघुनाथपुर से विधायक ओसामा साहब समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।


कार्यकर्ताओं को देंगे मजबूती का संदेश
कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन के बाद तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश और संदेश देंगे, जिससे आगामी राजनीतिक रणनीति को धार दी जा सके।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्निवल हॉल पहुंचे। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान सहित कई नेता शामिल रहे। इस आयोजन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।


 

Tags - Tejashwi Yadav Ranchi Welcome Event RJD Jharkhand Leaders Rally Preparation