logo

शर्मनाक : दुमका में 28 वर्षीय पोते ने 70 वर्षीय दादी के साथ किया दुष्कर्म

a1220.jpg

दुमका: 
झारखंड के दुमका जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 28 वर्षीय पोते ने 70 साल की बुजुर्ग दादी के साथ बलात्कार किया। मामला दुमका जिला के टोंगरा थानाक्षेत्र अंतर्गत ईसमाला गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। पोते द्वारा दादी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग हैरान हैं। 

जिद करके दादी के साथ सोया था पोता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका 28 वर्षीय पोता दुमका में एलआईसी क़ॉलोनी में रहता है। बुधवारर की रात वो गांव आया था। रात को खाना खाने के बाद उसने दादी के साथ सोने की जिद की। दादी ने उसे अपने साथ ही सुला लिया। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। पीड़िता का कहना है कि रात के तकरीबन 12 बजे पोते ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके साथ दुष्कर्म करने लगा। दादी ने बताया कि उसने पोते को काफी मना किया। रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना।

 

गांव वालों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
इस बीच हो-हल्ला सुन परिवार के बाकी सदस्य जाग गये। पीड़िता की पोती और परिवार के दूसरे लोग दौड़कर कमरे में आये तो देखा आरोपी, पीड़िता के साथ गलत हरकत कर रहा है। परिवार के लोगों ने पीड़िता को पोते से मुक्त कराया। गांव वालों की भीड़ भी तब तक जमा हो गई थी। गांव वालों ने आरोपी को रात भर पकड़ कर रखा और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में दुमका केंद्रीय कारागार भेज दिया।