logo

गिरिडीह की माटी में सोना ढूंढ़ रही GSI, लिथियम का भंडार है!

now_gridih_ai_image_genertd.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)ने  गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के अंतर्गत असुर हड्डी और डूबा के जंगलों में सफेद सोना कहे जाने वाले लिथियम का भंडार है। इसकी पुष्टि के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जंगलों और पहाड़ी इलाकों में ड्रिलिंग कर सर्वेक्षण कार्य किया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद GSI ने सभी ड्रिलिंग प्वाइंट को चिन्हित करते हुए सील कर दिया है। इन प्वाइंट्स पर की गई मार्किंग और सीलिंग के बाद स्थानीय स्तर पर लिथियम भंडार मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक GSI की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल, गिरिडीह के इन इलाकों में लंबे समय से लिथियम के होने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि जीएसआई लगभग एक साल से सर्वे आदि का काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक लगभग साल भर पहले इन्हीं असुरहड्डी पहाड़ी पर पत्थर माफिया द्वारा गैरकानूनी रूप से अवैध उत्खनन कर बेशकीमती पत्थर जैसे पोखराज, गोमेद, त्रिमुल्ली आदि की तस्करी की जा रही थी।

Tags - Lithium in Giridih Lithium reserves Jharkhand GSI Lithium Survey White Gold Jharkhand Giridih Lithium news Tisri block lithium