logo

गुमला बस ओनर एसोसिएशन का विरोध, आज से बसों का परिचालन अनिश्चितकाल तक ठप

r68wrn7ue46.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला बस ओनर एसोसिएशन द्वारा कल शाम दी गई चेतावनी के अनुसार आज से अनिश्चितकालीन रूप से बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। इसका प्रभाव आज सुबह से ही दिखाई देने लगा है और गुमला जिले से खुलने वाली सभी बसों का परिचालन पूरी तरह ठप है। दरअसल, गुमला जिले के ललित उरांव बस पड़ाव से पहले सभी बसें संचालित होती थीं। कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने लोहरदगा रोड से जाने वाली बसों का संचालन लोहरदगा रोड स्थित दुनदुरिया सरकारी बस पड़ाव से करने का निर्णय लिया। इस फैसले का विरोध करते हुए बस ओनर एसोसिएशन ने प्रशासन को कई बार अल्टीमेटम दिया।
बस ओनर एसोसिएशन का कहना है कि दुनदुरिया से बस संचालन करने से उन्हें ही नहीं, बल्कि आम लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में उनका आग्रह है कि बसों का संचालन पूर्व की भांति ललित उरांव बस पड़ाव से किया जाए। प्रशासन द्वारा इस मांग को अनसुना किए जाने के बाद एसोसिएशन ने बसों का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया।

आज गुमला से खुलने वाली लगभग ढाई सौ बसें संचालित नहीं हो रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ललित उरांव बस पड़ाव पर जहां आमतौर पर भीड़ रहती थी, आज केवल परेशान यात्री ही नजर आए। यात्रियों ने बताया कि उन्हें आज यात्रा करनी थी, लेकिन बसों के न चलने के कारण उन्हें परेशानी हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुमला जिले में बसों के अलावा कोई और परिवहन विकल्प नहीं होने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बस ओनर एसोसिएशन ने यह भी बताया कि बस परिचालन ठप होने से लोहरदगा, सिमडेगा और रांची में भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित आम जनजीवन गुमला जिले में है।

 

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News updates Gumla Bus Protest News Gumla Bus Protest News in Hindi latest Gumla Bus Protest News Gumla Bus Protest News in hindi Gumla Bus Protest News updates lates