logo

गुमला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने बस ऑनर एसोसिएशन के हड़ताल का किया नैतिक समर्थन, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

dny6w6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने आज प्रेसवार्ता कर जिला में बस ऑनर एसोसिएशन द्वारा बसों के परिचालन ठप किए जाने के निर्णय का नैतिक समर्थन देने की घोषणा की। चेम्बर कार्यालय, गुमला में आयोजित बैठक में अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने इस विषय पर मंथन कर यह निर्णय लिया।
चेम्बर के प्रादेशिक पदाधिकारी रमेश कुमार चीनी ने कहा कि प्रशासन को इस दिशा में पहल कर बसों का परिचालन शुरू करवाना चाहिए, अन्यथा दो दिन बाद चेम्बर भी इस समर्थन में निर्णय ले सकता है। चेम्बर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दूसरे दिन भी बसों का परिचालन बंद रहने और प्रशासन की ओर से कोई पहल न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
वहीं, चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य दामोदर कसेरा ने कहा कि बसों का परिचालन बंद होने से न केवल इससे जुड़े कई गरीबों की जीविका प्रभावित हो रही है, बल्कि बस स्टैंड के दर्जनों दुकानदारों की आय भी बाधित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामला जल्द सुलझाया जाए, अन्यथा चेम्बर भी समर्थन में उठकर पूरे व्यवस्था को बाधित करने का कदम उठा सकती है।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates Jharkhand News in Hindi Gumla Updates Latest Gumla News Gumla News updates latest Gumla News Gumla News in hindi latest Gumla news in Hindi Gumla News upd