logo

गुमला पुलिस ने 10 लाख के इनामी माओवादी रवि गंझू को किया गिरफ्तार 

gumla_police_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला पुलिस को मिली बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घाघरा थाना क्षेत्र से भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर रवि गंझू को गिरफ्तार किया है।एसपी कार्यालय की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार रवि गंझू गिरफ्तार माओवादियों से मिलने आया था। जिसकी सूचना पुलिस को पहले से मिल गई थी। 


छापेमारी के दौरान अन्य माओवादी भागने में सफल
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार माओवादी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है। बताया जाता है कि माओवादी रवि गंझू चतरा टंडवा क्षेत्र में सक्रिय था और शुक्रवार को अपने दस्ते के साथ क्षेत्र में पहुंचा था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई। इसके बाद गुमला पुलिस ने घेराबंदी कर रवि गंझू को धर दबोचा। हालांकि इस दौरान दस्ता में शामिल अन्य माओवादी भागने में सफल रहे।


रवि गंझू की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी
बताते चलें कि गुमला में पिछले वर्ष माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी कमांडर लाजिम अंसारी और जोनल कमांडर बुधेस्वर उरांव को मार गिराया गया था। उसके बाद गुमला में माओवादी बैकफुट पर आ गए थे। हालांकि रविंद्र गंजू का दास्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर बीच-बीच में छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस कारण रवि गंझू की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार माओवादी से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags - JharkhandJharkhand newsGumla policeMaoist Ravi Ganjhu arrested