logo

गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक सितंबर 2025 से बंद, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

njumiry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला के सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक सितंबर 2025 से बंद है, जिसके कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, चाईबासा में गलत ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद राज्य के कई ब्लड बैंकों को सही ढंग से संचालित नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया था। इनमें गुमला का ब्लड बैंक भी शामिल है। ब्लड बैंक बंद होने से गुमला के मरीजों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर प्रसव कराने वाली महिलाओं और थैलेसीमिया से ग्रसित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं ताकि ब्लड बैंक को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराया जा सके। वहीं, जिले के सिविल सर्जन ने बताया कि ब्लड बैंक को पुनः चालू करने के लिए जांच टीम का दौरा कई बार हो चुका है। पहले कुछ कमियां थीं, जिन्हें अब दूर कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही ब्लड बैंक को जल्द ही फिर से चालू कर दिया जाएगा।

 

Tags - Gumla Sadar Hospital Blood Bank Closed Gumla District Health News Jharkhand Blood Bank Shutdown Blood Bank Services Suspended in Gumla Blood shortage in Gumla Civil Surgeon Gumla statement Maternal health crisis Gumla Why is Gumla blood bank closed