logo

गुमला में SIR को लेकर प्रशासन सक्रिय, वोटर लिस्ट में नाम सुरक्षित करने की लोगों से अपील

गुमला में SIR को लेकर प्रशासन सक्रिय, वोटर लिस्ट में नाम सुरक्षित करने की लोगों से अपील

द फॉलोअप डेस्क

गुमला जिले में SIR के कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने सभी संबंधित अधिकारियों को SIR कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आम लोगों को SIR की प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका सहयोग लिया जाए। डीसी के निर्देश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा, सदर अंचलाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।

SIR का काम होगा तय समय के अंदर पूरा 

प्रशासन की कोशिश है कि SIR का पूरा काम तय समय के अंदर व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा हो। इसके लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है और अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों की समस्याओं और सवालों का समाधान करते हुए प्रक्रिया को आसान बनाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे SIR की निर्धारित प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएं। SIR से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के लिए लोग संबंधित अधिकारी या कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं।

वोटर कार्ड में अपना नाम करें सुनिश्चित 

वहीं, जिले के सामाजिक कार्यकर्ता विशेश्वर साहू उर्फ दीपक साहू ने भी आम लोगों से अपील की है कि वे सही कागजात उपलब्ध कराकर वोटर लिस्ट में अपना नाम सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए सही और जेनमिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने प्रशासन की ओर से हर पंचायत में SIR को लेकर कैंप लगाए जाने की सराहना की है। डीसी दिलेश्वर महतो के निर्देश के बाद अधिकारियों की सक्रियता और आम लोगों के सहयोग से गुमला में SIR कार्य को तय लक्ष्य के अनुसार पूरा करने का प्रयास जारी है।
 

Tags - Gumla SIR Special Intensive Revision Gumla SIR News Gumla News SIR Work in Gumla Dileshwar Mahato