logo

जनसंघ काल से लेकर संयुक्त बिहार में अगर कहीं भाजपा का जनाधार था तो वह है गुमला -  दीपक प्रकाश

242.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के गुमला जिला कार्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन मंगलवार को हुआ। कार्यालय का भूमि पूजन जिला अध्यक्ष अनुपचंद्र अधिकारी ने किया। जबकि, शिलान्यास प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा किया गया। इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा की संगठन शास्त्र में कार्यालय, कार्यकर्ता, कोष का सबसे बड़ा महत्व है। यह कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य  संपत्ति के रूप में समर्पित है, जो ईश्वर का स्थल है कार्यालय में मां सरस्वती-लक्ष्मी- दुर्गा विराजती हैं। सभी देवीयों का आशीर्वाद भाजपा को है। दीपक प्रकाश ने कहा कि यह कार्यालय आधुनिक टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होगा। कार्यालय राष्ट्र सेवा का केंद्र बिंदु बनेगा। राष्ट्र सेवा के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जागा। उन्होंने कहा कि जनसंघ काल से लेकर संयुक्त बिहार में अगर कहीं भाजपा का जनाधार था तो वह गुमला जिला ही है। स्वर्गीय रोपना उरांव को पूरा बिहार जानता था, उन्होंने कहा कि हम सभी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सहारे गुमला के पवित्र भूमि से लोकसभा तो जीतेंगे ही विधानसभा सूद समेत जीतेंगे।

पार्टी के कार्यों को विस्तार देगा कार्यालय: कर्मवीर
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कार्य के विस्तार के लिए यह कार्यालय है जो राष्ट्र धर्म के गतिविधि का केंद्र रहेगा, कार्यालय से बूथ तक का काम बढ़ना चाहिए। कार्यालय पार्टी के कार्यों को विस्तार देगा व कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति देगा। संगठन के लिए कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा, राष्ट्र सेवा के कार्यों को विस्तार दिया जाएगा।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता हुई पूरी : सुदर्शन भगत
सांसद सुदर्शन भगत ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता पूरी हुई है। आज का दिन गुमला भाजपा के लिए यादगार पल है। उन्होंने कहा कि 1980 जनसंघ काल से लेकर वर्तमान में गुमला जिला का अपना कार्यालय जिले में नहीं था अस्थाई कार्यालय में जिला संगठन का कार्य निष्पादित होता था। 1980 जनसंघ काल से लेकर वर्तमान में गुमला जिला के क्रमशः अध्यक्ष बाबा ललित उरांव, सूर्य सिंह बेसरा, गिरिजा प्रसाद शर्मा, सुबोध लाल ,विनय लाल ,विजय मिश्रा सविंद्र सिंह ने कार्यालय के कार्यों को अस्थायी कार्यालय में निष्पादित किया। अस्थायी कार्यलय के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दम पर कई विधायक व सांसद भाजपा की झोली में दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में कार्यालय निर्माण से कार्यकर्ताओं को  नई ऊर्जा मिलेगी। यह कार्यालय जनजातीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कई नेता हुए पार्टी में शामिल
भाजपा से प्रभावित होकर कांग्रेस नेत्री रामेश्वरी उरांव, युवा नेता राजेश खड़िया, रविंद्र साहू समेत 30 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीप्रदेश अध्यक्ष ने सभी को भाजपा का पट्टा देकर स्वागत किया।  मौके पर भुनेश्वर साहू, बबन गुप्ता, विनय लाल ,भूपन साहू, विजय मिश्रा, किरण बाड़ा लाल चंद्र अग्रवाल, शम्मी जी, विनोद कुमार, सत्यनारायण पटेल, गायत्री देवी, निरंजन सिंह, जगनारायण सिंह, आफताब लाड़ले, शमीम खान, संतोष सिंह, सुमित महली और लक्ष्मीकांत यादव आदि उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT