logo

देवघर में हाफिजुल हसन ने झंडोत्तोलन कर देशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

hneyime.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देशभर की भांति देवघर में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में झारखंड के जल संसाधन मंत्री हाफिजुल हसन ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
समारोह के दौरान झारखंड सशस्त्र पुलिस, झारखंड पुलिस के महिला एवं पुरुष जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत की। वहीं, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की झांकियाँ भी निकाली गईं। इस मौके पर मंत्री हाफिजुल हसन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की।
समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों का सम्मान किया गया। 
इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं और योगदान को सराहा गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिले के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Devghar News Updates Devghar news Updates latest Devghar news Devghar news updates Devghar news in hindi Devghar news in Hindi Devghar updates