logo

ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, फसलों को नुकसान

olaa.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बुधवार की रात हुई तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्यभर में कई जगहों पर जोरदार बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बुधवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवा और गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। करीब सात बजे बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक रुक-रुक कर होती रही। कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। 


फसलों को भी नुकसान 
राजधानी रांची के मांडर व चान्हों प्रखंड के कई जगहों पर कल जोरदार ओलावृष्टि हुई। दोनों प्रखंड में ओले गिरे हैं। मांडर व चान्हों प्रखंड में कल बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कई किसानों की नींद भी खराब कर दी है। इस ओलावृष्टि के कारण कई किसानों को बहुत नुकसान हुआ है।


किसानो को भारी नुकसान
मांडर प्रखंड के मंदरो, कुरकुरा, डुमरी, सरवा, पचपद्दा, बखार, कैंबो व चान्हों प्रखंड के बेयासी, गोके, सिसई समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रात में बारिश के दौरान गिरे बड़े-बड़े ओले ने खेतों में लगे आलू, गोभी, मटर एवं हरी सब्जियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है।