logo

पुलिस पर हमला करने वाला हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार 

पुलिस पर हमला करने वाला हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार 

द फॉलोअप डेस्कः
गुमला पुलिस ने कुरूमगढ़ थाना के मरवा गांव के भाकपा माओवादी के हार्डकोर उग्रवादी को गिरफ्तरा किया है। नाम है नेहरू मुंडा। नेहरू पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। दरअसल नक्सलियों के साथ मिलकर नेहरू ने कुरूमगढ़ इलाके के जंगल में लैंड माइंस विस्फोट किया था। उस लैंडमाइंस पर एक पुलिस जवान का पैर पड़ गया था, जिसमें जवान का पैर उड़ गया था। इस घटना के बाद से ही नेहरू फरार था। बाद में गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा है। एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने बताया कि नेहरू मुंडा के खिलाफ कुरुमगढ़ थाना कांड संख्या 03/21 धारा 07.02.021 147/148/149/307/353 भादवि 27 आर्म्स एक्ट 4/5 वि पदार्थ अधि 17 एलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा कुरुमगढ़ थाना कांड संख्या 05/21 धारा 25.02.021 धारा 147/148/149/307/353 भादवि 27 आर्म्स एक्ट 3/4/5 वि पदार्थ अधि 17 सीएलएएक्ट का केस दर्ज है।