logo

हजारीबाग में ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

हजारीबाग में ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

हजारीबाग 
दारू थाना क्षेत्र के झुमरा में ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के आशिया निवासी, गाजो राम, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में की गयी है। वहीं ट्रक का नंबर जेएच 09AY 6017 बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक का नाम रंजीत कुमार बताया गया है, जो बिहार निवासी है। चालक ने बताया कि उसने रफ्तार में जा रहे ट्रक को रोकने के लिए ब्रेक लगाया, लेकिन ऐन मौके पर ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण हादसा हुआ है।  

परिजनों ने लगाई मदद की गुहार 

इधर, शव को 108 एंबुलेंस से थाने लाया गया। मृतक के परिजन शव लेने थाना पहुंचे हैं। लेकिन पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। परिजनों ने बताया कि मृतक का एक बेटा है जो पूरी तरह से बेरोजगार है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद और मुआवजे की गुहार लगाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही थी। खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। 


 

Tags - Road AccidentdeathhazaribaghJharkhand News