द फॉलोअप डेस्क
साइबर फ्रॉड से अर्जित राशि के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी संतोष यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया। बताते चलें कि संतोष यादव के पास से पुलिस ने 15 लाख रुपए बरामद की थी। यह मामला देवघर मधुपुर थाना में अपराध संख्या 351/ 2017 पर साइबर क्राइम के तहत दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर बाद में ईडी ने भी ईसीआईआर 6-2022 दर्ज किया। इस मामले में ईडी कोर्ट ने संतोष यादव को जमानत देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में जमानत के लिए संतोष यादव की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी।
