logo

स्वास्थय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अब करेंगे मरीजों का इलाज, देंगे नियमित ओपीडी सेवा

fhketudmk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी अब बैठेंगे ओपीडी में मरीजों का करेंगे इलाज। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए देश में पहली बार स्वयं डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नियमित ओपीडी सेवा देने का ऐलान किया है। वे आने वाले दिनों में पूरे झारखंड का जिलावार भ्रमण करेंगे और हर जिले के सदर अस्पताल में जाकर प्रतिदिन मरीजों का इलाज करेंगे। इस दौरान वे सिर्फ नाम के मंत्री नहीं रहेंगे, बल्कि वास्तविक परिचालन में शामिल होकर मरीजों की समस्याओं को नजदीक से समझेंगे।
ओपीडी में बैठकर मरीजों से बातचीत करने के अलावा, डॉ. अंसारी अस्पतालों की स्तिथि का जायजा लेंगे, जैसे कि दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की कमी, बुनियादी सुविधाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इस दौरे का एक बड़ा मकसद अस्पतालों के कामकाज के नए रोस्टर तैयार करना है। वे स्वयं डॉक्टरों और नर्सों के टर्न-शिफ्ट और ड्यूटी टाइम को देख कर सुधार लाने की योजना बना रहे हैं। डॉ. अंसारी का कहना है कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना उनका मिशन है। उनका यह कदम स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और रोगी-केन्द्रित सेवा को मजबूत करेगा।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News jharkhand News in Hindi Irfan Ansari OPD News Irfan Ansari OPD News Updates latest Irfan Ansari OPD News Irfan Ansari OPD news Irfan Ansari OPD news in hindi latest jharkhand News