logo

रांची : CA सुमन कुमार की जमानत याचिका पर ED की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला 

ias_suman.jpg

रांची:
खूंटी मनरेगा घोटाले (Khuti MGNREGA scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में आरोपी CA सुमन कुमार सिंह (CA Suman Kumar Singh) की जमानत याचिका पर ईडी की स्पेशल कोर्ट (ED Special Court) में सुनवाई पूरी हो गई है। सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट कभी भी अपना फैसला सुना सकती है। कोर्ट के फैसले पर ही निर्भर करता है कि सुमन कुमार को बेल मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना होगा।

ईडी ने 5 मई को 25 ठिकाने पर की थी छापेमारी
बता दें कि ईडी ने 5 मई को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से 14 दिनों की पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई। ईडी को भारी मात्रा में पैसे के साथ संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली। ईडी ने छापेमारी के दौरान सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से करीब 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। इस केस में पिछले दिनों ED ने कोर्ट में 5000 पन्नों की PC जमा कर दी है।