logo

झारखंड में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, गढ़वा का पारा 48 डिग्री, हीट वेव को लेकर अलर्ट

ूासज6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूरे झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि बुधवार को रांची का तापमान अधिकतम 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिछले पांच दिनों से लगातार रांची का तापमान 40 के आसपास ही मंडरा रहा है। पिछले पांच दिनों के दौरान रांची के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के 21 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है जबकि शेष बचे तीन जिलों का तापमान भी 40 के आसपास है। सर्वाधिक गढ़वा का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह पहली बार है कि राज्य के 21 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंचा है, जिसमें आठ जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 


30 और 31 मई को दिखेगा हीटवेव का असर
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 30 मई को हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं 31 मई को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिणी हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।


इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने और कहीं कहीं वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यह स्थिति 1 और 2 जून को भी देखने को मिलेगी, यानी अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि रांची और आसपास के जिलों में 2 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 

ये रहा जिलों का तापमान
गढ़वा - 48 डिग्री सेल्सियस
पलामू - अधिकतम 47.8 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज - 47.7 डिग्री सेल्सियस
गिरिडीह - 45.9 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला खरसावां - 45.9 डिग्री सेल्सियस
चतरा - 45.5 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़ - 45.4 डिग्री सेल्सियस
बोकारो - 45.1 डिग्री सेल्सियस
पश्चिमी सिंहभूम - 45 डिग्री सेल्सियस
लातेहार - 44.2 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग - 44.5 डिग्री सेल्सियस
गुमला - 43.9 डिग्री सेल्सियस
देवघर - 43.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर - 43.8 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा - 43.4 डिग्री सेल्सियस
खूंटी - 42.2 डिग्री सेल्सियस
रांची - 42.2 डिग्री सेल्सियस
जामताड़ा - 42.3 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा - 42 डिग्री सेल्सियस
धनबाद - 41.3 डिग्री सेल्सियस

Tags - Weather Jharkhand Summer in Jharkhand Weather of Jharkhand Temperature of Jharkhand Temperature of Garhwa Rain in Jharkhand