logo

Jharkhand Weather Update : झारखंड में लू का अलर्ट, इन जिलों में 40 पार जायेगा पारा

ूासज8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  झारखंड में नौ जून तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की आशंका भी। तेज हवाओं के झोंके भी चल सकते हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि हल्की बारिश की भी संभावना है। छह से नौ जून तक पलामू, गढ़वा और चतरा जिला समेत विभिन्न जिलों में लू चल सकती है। 


9 जून तक भीषण गर्मी का कहर
नौ जून तक रांची और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभवना है। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो सकता है। झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो गया है। सबसे अधिक गर्मी डालटनगंज और गढ़वा में पड़ रही है। वहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। 


इन क्षेत्रों में बारिश के भी आसार
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि छह से 11 जून तक झारखंड में बारिश के भी आसार हैं। उत्तर पूर्वी, दक्षिण पूर्वी एवं मध्य भागों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है। गढ़वा में पारा बुधवार को 43.9 डिग्री, मेदिनीनगर में 43 डिग्री और सरायकेला में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी के बीच उमस से जनजीवन बेहाल है।


मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पलामू और आसपास के जिलों में अगले चार दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। गुरुवार को भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची समेत कई जिलों में अगले दो दिन तीन डिग्री तक पारा बढ़ सकता है। आंधी-बारिश के भी आसार हैं। 40 डिग्री से ऊपर तापमान वाले जिलों से गढ़वा, मेदिनीनगर, लातेहार, सरायकेला, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, चतरा, गुमला, प. सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग और जमशेदपुर शामिल हैं।

Tags - Jharkhand Weather Summer in Jharkhand Summer Weather Rain in Jharkhand Heat wave in Jharkhand Latest Weather Updates