logo

चुभती जलती गर्मी : गर्मी अपने पीक पर, 11 जिलों में दो दिन चलेगी लू ...30 अप्रैल से बारिश होने के आसार

tapman9.jpg

रांचीः
इस बार की गर्मी ने तो जैसे हाय तौबा मचा दियाहै। पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि अप्रैल माह में अब तक बारिश नहीं हुई है। झारखंड के 11 जिलों में दो दिन लू चलेगी। 28 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, और गिरिडीह में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 29 अप्रैल को रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह में लू का असर रहेगा।

 

30 अप्रैल से बारिश होने के आसार
रांची में अधिकतम पारा 41 डिग्री पर जा सकता है। लेकिन 30 अप्रैल से बारिश होने के आसार हैं। 1 मई को रांची में तापमान एक डिग्री गिरकर 39 पर पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी राजस्थान की ओर से लगातार गर्म हवा आ रही है। इसी कारण झारखंड में इतनी गर्मी पड़ रही है। 28 और 29 मइ को रांची व आसपास के इलाके में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं। वही 30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। 


47-48 डिग्री तक जा सकता है तापमान 
देश के करीब 70% हिस्से में भीषण गर्मी जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80% आबादी है। बुधवार को डालटनगंज सहित देश के 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रहा । इनमें सात शहरों में तो 45 डिग्री से भी ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार में 28 से 30 अप्रैल तक भयंकर लू चलेगी। एक मई रविवार को संभवत: गर्मी का पीक रहेगा। कई इलाकों में पारा 47-48 डिग्री तक जा सकता है।