logo

झारखंड में गर्मी का तांडव, कई जिलों का पारा 45 के पार; 8 की लू से मौत

जीोमप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सारे जिले हीट वेव की चपेट में है। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले पलामू और गढ़वा में तो भीषण हीटवेव चल रहा है। वहीं रांची, चतरा, गुमला, रामगढ, लोहरदगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में हीट वेव का प्रभाव रहा। रांची मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य भर में सबसे अधिक तापमान पलामू जिले में रिकॉर्ड किया गया जहां पारा 47.4℃ तक चढ़ा। वहीं बुधवार को पलामू का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस भीषण गर्मी से 8 लोगों की मौत लू लगने से हो गई है।


12 जून के आसपास झारखंड में दे देगा दस्तक मानसून
राहत वाली खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में समय से दो दिन पूर्व ही दस्तक दे दी है और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मौसम केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार केरल से झारखंड तक की दूरी तय करने में सामान्यतः मानसूनी हवाओं को 12-14 दिन का समय लगता है। फेवरेबल कंडीशन रहने पर 10-12 जून तक मानसून झारखंड में दस्तक दे सकता है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 31 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में हीट वेव चल सकता है और विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


जहां का अधिकतम तापमान रहा 40℃ के पार
रांची 42℃, पूर्वी सिंहभूम 42.8℃, पलामू 47.4℃, बोकारो 43.9℃, चतरा 43.3℃, देवघर 40.6℃, गढ़वा 47.1 ℃, गिरिडीह 41.6℃, गुमला 44.7℃, हजारीबाग 43.1℃ , खूँटी 43.2℃, लातेहार 43.2℃, लोहरदगा 44.3℃, रामगढ 44℃, सरायकेला खरसावां 46.3℃, सिमड़ेगा 42.9℃ और पश्चिमी सिंहभूम 44.8℃.

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand Weather Summer in Jharkhand Hot Weather Hot Summer Rain in Jharkhand Summer Weather in Jharkhand