logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन 13 जिलों में कल से भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन में पूरे राज्य में छायेगा मानसून

mansoon7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूरे झारखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राज्यभर में आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों में मानसून पूरे झारखंड में फैल जाएगा। इसे लेकर 13 जिलों बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि 2 और 3 जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश की जानकारी दी गयी है। 


इन जिलों में बारिश की उम्मीद
 मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 2 और 3 जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश की जानकारी दी गयी है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं। केंद्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 4 और 5 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।


अबतक सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में चार डिग्री तक कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार सुबह जारी सूची में जानकारी दी गयी कि रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बारिश की बात करें तो सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के बांसजोर में 76.6 एमएम, पंचेत में 61 और गुमला रायडीह में 50 एमएम दर्ज किया गया। इसके साथ ही गढ़वा 48, लातेहार 24, सिमडेगा 50, बोकारो 13 और रांची में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गयी।

Tags - JharkhandJharkhand weatherJharkhand weather newsJharkhand Weather Forecast