logo

बारिश : दुमका में हो रही झमाझम बारिश, ओले भी गिर रहे

barish1.jpg

दुमकाः 
आग उगलगी गर्मी के बीच अच्छी खबर है कि दुमका में झमाझम बारिश हो रही है। लोग इस बारिश को प्रकृति का सौगात मान रहे हैं। मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए। तेज बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। अचानक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोग ओले इकट्ठे करते दिखे। तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।


कुछ परेशानी भी हुई 
 इस बीच बारिश के दौरान तेज हवा चलने से कई घरों के छप्पर उड़ गए। ऐसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहा जा  रहा था 30 अप्रैल तक बारिश के कोई आसार नहीं है लेकिन आज हुई बारिश से लोग बहुत खुश हैं। हालांकि, रांची समेत आसपास के जिलों व उत्तर पूर्वी हिस्से मसलन देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा व साहेबगंज में 30 अप्रैल के बाद से राहत मिलने की उम्मीद है। 30 अप्रैल से 03 मई तक इन जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।