logo

इन जिलों में अगले तीन दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

काले_बादल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में आज कई हिस्सों मे बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बारिश हो सकती है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला इलाकों में शाम तक बारिश के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपील की है कि इस दौरान सतर्क और सावधान रहें क्योंकि भारी बारिश के साथ- साथ इलाके में वज्रपात की भी संभावना है। इसके साथ ही भारी बारिश से इलाके में कृषि और बागवानी फसल को भी नुकसान हो सकता है। कई जिलों के लिए 29 जुलाई से 31 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। उधर पलामू, गढ़वा व लातेहार में लोग उमस भरी गर्मी से बेहद परेशान है। यहां गुरूवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा का कुछ अतापता नहीं है। इन जिलों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाल है। 30 जुलाई को झारखंड के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश हो सकती है। 


इन जिलों में येलो अलर्ट 
31 जुलाई को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 29, 30 और 31 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वैसे बता दें कि झारखंड में अबतक जितनी बारिश होनी चाहिए थी वह नहीं हुई है। एक जून से 27 जुलाई के बीच झारखंड में 467.4 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है। लेकिन इस बार 242.6 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है। अगर कुछ दिनों में भारी बारिश नहीं होती है तो फिर इस बार राज्य सुखाड़ की ओर अग्रसर हो रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT