logo

रांची में हो रही तेज गरज के साथ जोरदार बारिश, कल भी बादल छाए रहेंगे

वोीगेप23.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पश्चिमी विक्षोभ का असर रांची में भी देखने को मिल रहा है। खबर लिखते वक्त तेज गरज के साथ जोरदार बारिश हो रही है। मौसम पुर्वानुमान के अनुसार सरस्वती पूजा में भी छाए रहेंगे बादल। 16 फरवरी से बादल छंटेंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर न अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें।

विभाग की ओर से अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि 13 फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। इनमे पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिला शामिल है. इन जिलों में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गयी है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गुमला, लोहरदगा, रांची, कोडरमा, हजारीबाग में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ-साथ इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। जबकि अन्य जिलों में वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।