logo

सराहनीय : HEC वेलनेस सेंटर में रक्तदान शिविर, कर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया ब्लड डोनेशन 

 HEC वेलनेस सेंटर में रक्तदान शिविर, कर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया ब्लड डोनेशन 

रांची
गुरुवार को एचईसी वेलनेस सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निदेशक कार्मिक K घोष के द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान घोष ने बताया कि रक्तदान महादान है, इससे कितने ही लोगों की जान बचाई जाती है। विषम परिस्थितियों में भी रक्तदान शिविर लगाना सराहनीय पहल है। गुरु नानक अस्पताल ब्लड बैंक से आई टीम ने काफी संख्या में आये कर्मियों का रक्तदान सफलता पूर्वक कराया। शिविर के लिए विशेष रूप से रविकांत एवं उनकी टीम के साथ, वेलनेस सेंटर के कर्मियों को धन्यवाद दिया गया। मौके पर कार्मिक प्रमुख प्रशांत पाठक, सीएमओ डॉ एस सुरीन, डॉ अपूर्वा, डॉ आदिति, रविकांत, रमा शंकर प्रसाद, अनिल कुमार, सुनील कुमार, नरेश राम, अलख निरंजन आदि उपस्थित रहे।


 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - HEC Blood Donation Wellness Center Ranchi Guru Nanak Hospital