logo

वेतन की मांग को लेकर HEC के मजदूरों-अधिकारियों ने कंपनी में जड़ा ताला, टूट गया 20 माह के सब्र का बांध

hec1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बकाया वेतन की मांग को लेकर एचईसी के कर्मचारी आए दिन धरना प्रदर्शन पर रहते हैं। आज भी कर्मचारियों ने मुख्यालय के तीनों प्लांट में तालबंदी कर दी गयी है। सुबह 6 बजे से ही मजदूर एचएमटीपी, एचएमबीपी और एफएफपी के मुख्य गेट पर जुटने लगे थे। करीब 8 बजे तीनों प्लांटों के मुख्य गेट और निगम मुख्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा दिया। तीनों प्लांट में आज से किसी भी तरह के प्रवेश पर पाबंदी है। कर्मचारियों ने अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी की है। बता दें कि एचईसी में कर्मचारियों का 18 माह और अफसरों का 20 माह से वेतन बाकि है। 


वेतन लेने तक डटे रहेंगे कर्मचारी 
वेतन की मांग को लेकर सात श्रमिक संगठन एक मंच पर आ गये हैं। सातों श्रमिक संगठनों ने एचईसी बचाओ मजदूरजन संघर्ष समिति का गठन किया ह। इसी समिति के बैनर तले गेट में ताला लगाया गया है। आज सभा की अध्यक्षता मनोज पाठक ने की और कहा कि जबतक वेतन का भुगतान नहीं होगा। तबतक यह ताला बंद ही रहेगा। मुख्यालय के पास रोजाना खिचड़ी बनेगा। मजदूर वहीं खायेंगे, वहीं रहेंगे। 


घाटे में चल रही कंपनी 
भारी उद्योग मंत्रालय के अनुसार, एचईसी लगातार घाटे में चल रही है। पिछले पांच साल में एचईसी के टर्नओवर में लगातार गिरावट आयी है. वर्ष 2018-19 में 356.11 करोड़, वर्ष 2019-20 में 132.68 करोड़, वर्ष 2020-21 में 202.76 करोड़, वर्ष 2021-22 में 184.69 करोड़ और वर्ष 2022-23 में 87.52 करोड़ का टर्नओवर रहा है. वर्तमान में एचईसी का घटा 300 करोड़ तक पहुंच गया है। मंत्रालय की नजर में एचईसी के कारोबार में लगातार कमी और घाटे के कारण इसकी देनदारियां बढ़ी हैं। कंपनी पर 2000 करोड से ज्यादा की देनदारी है, जिसमें बढोत्तरी हो रही है।