logo

चंपाई सोरेन के आवास पहुंचे हेमंत और राजेश ठाकुर

hemant_champai_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची

हेमंत सोरेन और राजेश ठाकुर कार्यवाहक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर पहुंचे हैं। खबर लिखे जाने तक तीनों की मुलाकात जारी है। बता दें कि हेमंत सोरेन आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को ंचंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके साथ ही झारखंड के चंपाई सोरेन राज का अंत हो गया। बता दें कि चंपाई सोरेन करीब 152 दिन तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। 

चंपाई को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी

चंपाई सोरेन को जेएमएम में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा तेज है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी चंपाई के कांधे पर होगी। राजनीतिक एक्सपर्ट मानते हैं कि चंपाई राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं ऐसे में उन्हें दोबारा कैबिनेट में लाना आसान नहीं होगा। हालांकि, राज्य में कैबिनेट विस्तार का मामला अब भी लटका है। आलमगीर आलम की जगह किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है।

Tags - Hemant sorenHemant soren newsharkhand newsChampai sorenrajesh thakur